ढिगावा मंडी में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों के चालान कांटते पुलिस अधिकारी।
ढिगावा मंडी। कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों के पुलिस ने मंगलवार को चालान काटे। पुलिस की ओर से चलाए गए धूम्रपान रहित अभियान के तहत फिलहाल सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं।
राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेश अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए जाने वाले व्यक्तियों के चालान काटने के आदेश दिए हैं। डायल 112 के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के आदेशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी, सिगरेट, गुटका, तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के अब चालान काटे जाएंगे। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करने की लोगों से अपील की है।