फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों के पुलिस ने काटे चालान

Tue, 26 Nov 2024 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ढिगावा मंडी में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों के चालान कांटते पुलिस अ​धिकारी। 
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों के पुलिस ने मंगलवार को चालान काटे। पुलिस की ओर से चलाए गए धूम्रपान रहित अभियान के तहत फिलहाल सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेश अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए जाने वाले व्यक्तियों के चालान काटने के आदेश दिए हैं। डायल 112 के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के आदेशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी, सिगरेट, गुटका, तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के अब चालान काटे जाएंगे। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करने की लोगों से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें