फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो माह में 11378 वाहनों के पुलिस ने किए चालान

Tue, 05 Mar 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी पुलिस ने दो माह के दौरान नियम तोड़ने पर 11378 वाहनों के चालान किए। पुलिस ने एक जनवरी से 29 फरवरी तक इन वाहनों का चालान कर मोटा जुर्माना किया है। पुलिस ने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने पर 2208 वाहनों के चालान काटे। जबकि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट प्रयोग नहीं करने वाले 140 वाहन चालकों को चालान थमाए।
विज्ञापन

ब्लैक फिल्म लगाकर गाड़ी चलाने के 14 चालान पुलिस ने किए। पुलिस ने बुलेट बाइक का साइलेंसर बदलकर पटाखा बजाने के मामले में दस वाहनों को इंपाउंड किया। इसी तरह शहर के मुख्य चौराहों पर लगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी दो माह के दौरान 2535 वाहनों के चालान किए। जबकि रांग पार्किंग के 1940 चालान हुए। पुलिस ने दो माह के दौरान 4821 पोस्टल चालान वाहन चालकों के घर डाक के माध्यम से भेजे हैं।
जिला वासियों से अपील की है कि वह अपने परिवार वह अपनी निजी सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के नियमों की पालना करें। दोपहिया चालक हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें। वहीं वाहन चालक वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करें। जिला पुलिस भिवानी के द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों को व आमजन को जागरूक करने के लिए यातायात नियमों के संबंध में अभियान चलाए जाते हैं। जिले में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को सहयोग करें वह मोटर वाहन अधिनियम की पालना अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें