फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हेड कांस्टेबल के अपहरण व हमले के मामले मेंं सीसीटीवी की फुटेज जांच रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बरात में शामिल होने भिवानी आए राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल के अपहरणकर्ता और हमलावरों की तलाश में पुलिस अब शहर के चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में हेड कांस्टेबल की शिकायत पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अपहरण और मारपीट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हमलावरों को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाई थी। गंभीर घायल होने के बावजूद उसने हमलावरों की गाड़ी के आगे और पीछे के शीशे भी तोड़ डाले थे। इसके बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी लेकर फरार हो गए थे।
राजस्थान पुलिस में जयपुर में तैनात हेड कांस्टेबल रमेश कुमार भिवानी जिले के गांव केहरपुरा से दोस्त के बेटे की बरात में भिवानी की जाट धर्मशाला में रविवार रात को आया था। रात साढ़े 12 बजे जब वह खाना खाने के बाद धर्मशाला के बाहर अपनी गाड़ी देखने पहुंचा तो इस दौरान दूल्हे की गाड़ी का फूल तोड़ने की बात कहकर एक युवक उसे सफेद रंग की गाड़ी के पास ले गया था। जिसके बाद दो आरोपियों ने उसका अपहरण कर भीम स्टेडियम से श्याम मार्ग मार्ग पर सुनसान जगह पर ले जाकर कस्सी के बिंड़ों से हमला कर दिया। रमेश कुमार ने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं और हाथ-पांव में भी फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन

इसके बावजूद उन्होंने पत्थर से उनकी गाड़ी के आगे और पीछे का शीशा तोड़ दिया था। इसके बाद भीम स्टेडियम मार्ग पर हमलावर चिड़ियाघर रोड की तरफ भाग गए। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम में अब पुलिस शहर के भगत सिंह चौक, हांसी गेट और महम गेट की तरफ के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल शीशे टूटी हुई सफेद रंग की गाड़ी की तलाश में जुटी है। वहीं गाड़ी का आधा अधूरा नंबर रमेश को भी याद है। वारदात स्थल से पुलिस को खून से सनी हेड कांस्टेबल की टोपी बरामद हुई है वहीं उनका मोबाइल फोन, पेन कार्ड, रोडवेज बस पास अभी भी नहीं मिला है।
-

शहर थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ अपहरण और मारपीट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस कंट्रोल रूम में शहर के चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, इंचार्ज, शहर थाना पुलिस, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें