फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में चलाया स्पेशल चेकिंग अभियान

Tue, 12 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बसों में हुई वारदातों के मद्देनजर सिटी पुलिस ने सोमवार दोपहर बस स्टैंड परिसर पर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। सिटी थाने की पांच सदस्यीय टीम ने करीब एक घंटे तक बूथों व बसों में यात्रियों के सामान की जांच की। हालांकि इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया। दोपहर बाद बस स्टैंड परिसर पर पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने स्पेशल चेकिंग अभियान चलाकर बसों में संदिग्ध सामान की जांच की।  
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी भूदेव सिंह ने बताया कि एसपी प्रतीक्षा गोदारा व डीएसपी सुरेश हुड्डा के आदेशों पर सोमवार को पुलिस की पांच सदस्यीय टीम को बस स्टैंड का निरीक्षण करने भेजा गया। वहीं, टीम सदस्य धर्मबीर सिंह ने बताया कि बसों में गैस सिलेंडर, ज्वलनशील व विस्फोटक सामग्री, लावारिस वस्तुओं आदि की खोज के लिए टीम ने चेकिंग अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें