फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो साल से फरार रावण को पुलिस ने दबोचा

Tue, 04 Mar 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 पुलिस गिरफ्त में वांछित आरोपी। - फोटो : पुलिस गिरफ्त में वांछित आरोपी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी को रविवार को गुरुग्राम जिले के हसलापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिवानी जिले के आलमपुर निवासी सोनू उर्फ रावण पुत्र धर्मबीर के रूप में हुई है। अब आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि मार्च 2023 में चरखी निवासी आजाद ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 13 मार्च को सुबह अपने घर से घूमने के लिए चला था। समय करीब सुबह 6:30 बजे जब वह गांव चरखी से खेड़ी बूरा रास्ते पर जा रहा था तो खेड़ी बूरा की ओर से एक कार आई। इसके बाद आजाद सड़क के साइड में धीरे चलने लगा। वहीं, कार चालक ने गाड़ी सीधे उसको मार दी।
टक्कर मारने के बाद चालक व उसके साथियों ने गाड़ी रोककर पास में पड़े लकड़ी के डंडे उठाकर उसके साथ मारपीट की। बाद में गोली मारने की धमकी देकर हथियार सहित मौके से भाग गए। इसके बाद घायल ने पुलिस को बयान दर्ज कराए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब पुलिस ने आरोपी को काबू कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें