फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 10 महीने में पुलिस ने 17 इनामी अपराधी पकड़े

Mon, 18 Nov 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आपराधिक प्रवृत्ति के आरोपियों के खिलाफ जिला पुलिस ने पिछले दस माह में स्पेशल मुहिम चलाकर शिकंजा कसा है। जिला पुलिस ने पिछले 10 महीने में व इनामी आरोपी व उद्घोषित आरोपियों के खिलाफ मुहिम चलाई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने 17 इनामी अपराधी गिरफ्तार किए। इनमें 67 बेल जंपर, 41 पीओ, 69 एनआई एक्ट व एक पैरोल जंपर आरोपी शामिल है। इसी तरह इनामी उद्घोषित आरोपियों की भी धरपकड़ की गई। जिला पुलिस, सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी, सीआईए स्टाफ -2 भिवानी, एंटी व्हीव्हीकल थैफ्ट स्टाफ ईशरवाल व डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की ओर से पिछले 10 महीने में 17 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आठ गैंग शामिल हैं। इनमें 146 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गैंग सदस्यों से सात बाइक, 18 पिस्टल, 44 कारतूस, तीन मैगजीन, एक कार बरामद की है। दस माह के दौरान पुलिस ने आठ गैंग के आरोपियों से 37,21,100 रुपये भी बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक भिवानी नीतिश अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक को उनके आसपास किसी भी वांछित अपराधी की जानकारी मिलती है तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112, 01664-242744, 8814011461 पर तुरंत सूचित करें। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस को सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें