फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास की हत्या में आरोपी बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। घरेलू कलह की वजह से बुजुर्ग महिला की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या मामले में आरोपी बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गत आठ नवंबर की सुबह भारत नगर कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला की घर के अंदर ही चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

भारत नगर निवासी जितेंद्र ने औद्योगिक पुलिस थाना में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि गत आठ नवंबर की सुबह उसकी पत्नी किरण ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर उसकी मां संतरा देवी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। उसने अपनी मां की हत्या में अपने ससुर राज सिंह व साले विवेक के साथ साथ पत्नी किरण और तीन बच्चों को आरोपी बनाया था। पुलिस ने इस सभी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जितेंद्र ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उसका पिछले डेढ़ साल से अपनी पत्नी से घरेलू खर्च के लिए कोर्ट में विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ अलग रह रही थी। डेढ़ माह पहले ही उसकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर उनके घर आकर रहने लगी थी। उसके ससुर राज सिंह व साले विवेक व पत्नी किरण ने तीनों बच्चों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर उसकी मां संतरा की हत्या कर दी।
औद्योगिक पुलिस थाना प्रबंधक रणबीर सिंह ने महिला की हत्या में उसकी बहू को नया बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें