फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बेटे पर दर्ज मुकदमें से परेशान मजदूर ने निगला जहर, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चांग में एक मजदूर ने सोमवार रात करीब सात बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला सोमवार रात करीब सात बजे का है। गांव चांग निवासी 50 वर्षीय रामनिवास मेहनत मजदूरी करता था। सोमवार रात को वह अपने गांव घर से टहलने के लिए गया था। फिर गांव में सैय रोड के नजदीक स्थित शिव मंदिर के पास उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मामले की सूचना मिलने पर गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई सज्जन अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में मृतक रामनिवास के बेटे नवीन ने बताया कि रामनिवास दो बेटों व एक बेटी का पिता था। वह मजदूरी करता था। नवीन ने बताया कि उसके छोटे भाई विक्की पर कुछ लोगों ने झूठा केस लगवा रखा है। जिसको लेकर उसके पिता अक्सर मानसिक रूप से परेशान रहते थे। आरोपी पक्ष ने अक्सर उन पर मानसिक दबाव बनाया। जिसको लेकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
एएसआई सज्जन ने बताया कि मृतक रामनिवास के बेटे नवीन के बयान पर सूरज, प्रदीप, धर्मबीर, धर्मबीर की पत्नी और धर्मबीर के भाई पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें