फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के एटीएम को चोरों ने बनाया निशाना, गैस कटर से काटा, नहीं ले जा सके नकदी

विज्ञापन
गांव कलिंगा में चोरों द्वारा पीएनबी का गैस कटर से काटा गया एटीएम। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पंजाब नेशनल बैंक की कलिंगा स्थित शाखा के एटीएम को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने पहले शटर को गैस कटर से काटा और फिर एटीएम को काटने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी चोर एटीएम से रुपये नहीं ले जा सके। एटीएम में 1194500 रुपये थे। गैस कटर से एटीएम काटने के प्रयास के दौरान करीब 2500 रुपये जल गए। 11.92 लाख रुपये सुरक्षित मिले। चोरों ने एटीएम में लगे चार सीसीटीवी भी तोड़ डाले। हालांकि तोड़े जाने से पहले की कुछ सेकेंड की फुटेज पुलिस को मिली है, जिसमें दो नकाबपोश चोर नजर आ रहे हैं। सूचना पर खरक चौकी के अलावा सदर थाना पुलिस, सीआईए टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

गांव जूई में एटीएम काटकर 32 लाख रुपये चोरी करने का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि नया मामला सामने आया है। इसमें गनीमत रही कि चोर नकदी नहीं ले जा सके। मामला वीरवार देर रात करीब एक बजे का है। चोरों ने कलिंगा गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगे एटीएम को अपना निशाना बनाया। एटीएम के बंद शटर को पहले गैस कटर से काटकर खोला और फिर एटीएम को भी गैस कटर से काटने का प्रयास किया। एटीएम काटने के प्रयास के दौरान चोरों ने एटीएम को काफी क्षतिग्रस्त कर दिया मगर नकदी तक नहीं पहुंच पाए। शुक्रवार सुबह केयर टेकर बिजेंद्र पहुंचा तो उसने एटीएम के शटर को खुला पाया। अंदर एटीएम क्षतिग्रस्त मिली। उसने तुरंत इसकी सूचना शाखा प्रबंधक धर्मबीर दहिया को दी। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। सबकी मौजूदगी में एटीएम को खोला गया। जिसमें 1194500 रुपये की नकदी थी। जिसमें 11.92 लाख रुपये सुरक्षित मिले। करीब 2500 की नकदी जली मिली।
रात को बंद रहता है एटीएम
पीएनबी शाखा कलिंगा के प्रबंधक धर्मबीर दहिया ने बताया कि बैंक के भवन में ही एटीएम है। प्रति दिन शाम करीब साढ़े छह बजे एटीएम बंद कर दिया जाता है। एक अप्रैल को भी केयर टेकर बिजेंद्र शाम करीब साढ़े छह बजे एटीएम को बंद करके घर चला गया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे आया तो एटीएम खुला मिला और अंदर मशीन क्षतिग्रस्त थी। उसने मुझे फोन किया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गैस कटर से शटर काटकर खोला गया है और मशीन को भी काटने का प्रयास किया गया है। एटीएम में 11,94,500 की नकदी थी। जिसमें से 11.92 लाख सुरक्षित मिले है। करीब 2500 रुपये जले हैं।
विज्ञापन

सीआईए, थाना, चौकी पुलिस कर रही जांच
एटीएम काटकर चोरी के प्रयास के बाद से पुलिस की चार से पांच टीमें चोरों की तलाश में जुटी है। खरक चौकी के अलावा सदर थाना, दोनों सीआईए टीमें जांच में जुटी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों की फुटेज भी खंगाली मगर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन

वर्जन -
एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी का प्रयास किया गया है। चोरों ने सीसीटीवी भी तोड़ डाले। नकदी सुरक्षित मिली है। पुलिस को शिकायत दे दी है।
- धर्मबीर सिंह, शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक कलिंगा
वर्जन:::
एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी का प्रयास हुआ है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
- विद्यानंद, एसएचओ सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें