फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पीएम मोदी ने दूसरी बार किया दुल्हेड़ी स्वच्छता टीम की जिक्र, टीम का मनोबल बढ़ा

Fri, 30 Jun 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो में युवाओं को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए दूसरी बार भिवानी के गांव दुल्हेड़ी की स्वच्छता टीम का जिक्र सुनकर युवाओं का मनोबल बढ़ गया है। पीएम मोदी के इस संदेश को भी टीम ने सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया है।
विज्ञापन

दुल्हेड़ी स्वच्छता टीम के प्रधान पवन दुल्हेड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में पहली बार उनकी टीम के स्वच्छता कार्य को सराहा था। इसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी गांव में पहुंचे और टीम की पीठ थपथपाई थी। उस समय मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गांव की स्वच्छता टीम को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की और सफाई के लिए छोटा ट्रैक्टर और उपकरण मुहैया कराए जाने का भी ऐलान किया था।
पवन दुल्हेड़ी ने बताया कि पांच लाख रुपये सीएम घोषणा का पत्र मिल चुका है, मगर पैसे टीम के खाते में नहीं आए हैं न ही ट्रैक्टर व सफाई उपकरण मिले हैं। उन्होंने कहा कि वे राज्य स्तरीय सैनिटेशन टास्क फोर्स में बतौर सदस्य शामिल हैं। इसके बाद अब तक जिले के विभिन्न गांवों में टीम स्वच्छता अभियान चला चुकी है। पीएम मोदी के मुंह से दूसरी बार उनकी टीम का जिक्र आने पर पवन ने कहा कि इससे गांव की युवा टीम का मनोबल और अधिक बढ़ गया है। इसके बाद दोगुनी ऊर्जा के साथ प्रदेश स्तर पर स्वच्छता के लिए टीम अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें