फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मन को भाया भिवानी का छोरा मनीष

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जिले के गांव देवसर निवासी अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनीष कौशिक का जिक्र किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मनीष के परिवार, उनके कार्य और बॉक्सिंग के बारे में करीब 20 सेकेंड तक जानकारी साझा की और बॉक्सर मनीष कौशिक को टोक्यो ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मनीष कौशिक का कार्यक्रम के दौरान जिक्र करने पर उनके परिवार, कोच, शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की और ओलंपिक के गोल्ड मेडल के लिए दुआ की।
विज्ञापन

गांव देवसर में सोमदत्त और देवकी देवी के घर जन्मे बॉक्सर मनीष कौशिक 63 किलोग्राम भार में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मनीष को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है और वे फिलहाल भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बॉक्सर मनीष कौशिक का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा के भिवानी के मनीष कौशिक। मनीष खेती किसानी वाले परिवार से आते हैं। बचपन में खेतों में काम करते करते मनीष को बॉक्सिंग का शौक हो गया था। आज ये शौक उन्हें टोक्यो लेकर जा रहा है।
परिजनों ने माता रानी से की दुआ
रविवार को परिजनों ने देवसर में घर पर टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम देखा। मनीष का नाम आते ही मां देवकी और पिता सोमदत्त शर्मा के चेहरे खुशी से चहक उठे। सभी ने मिलकर देवसर धाम में माता रानी से मनीष के ओलंपिक खेल में गोल्ड मेडल के लिए दुआ की। इस अवसर पर मनीष के पिता सोमदत्त शर्मा, मां देवकी देवी, चाचा पवन, चाची मनीषा, भाई विपिन बॉक्सर, मनोज, राजू, सिंधु, साहिल, सोहन, श्रीराम, भाभी नेहा, मधु, सुशील, बहन पूजा, रीति, ताऊ घनश्याम, लेखराम सहित ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने बधाई दी और माता रानी से दुआ की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का तहेदिल से आभार : मनीष
मन की बात कार्यक्रम के बाद हमार संवाददाता से से बातचीत में मनीष कौशिक ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ मेरा नाम लिया। उन्होंने मेरे परिवार की मेहनत के बारे में बताया है, उससे मुझे बहुत खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना आशीर्वाद मुझे दिया और टोक्यो के लिए शुभकामनाएं दीं, इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। मैं फिलहाल इटली में अभ्यास कर रहा हूं, अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैं तैयारी कर रहा हूं। सभी देशवासियों से आग्रह है कि आप मेरे लिए दुआ कीजिए, मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।
इटली में रिंग में पसीना बहा रहे मनीष
मनीष ने बताया कि वो पिछले सप्ताह ही अपने कोच और खिलाड़ियों के साथ इटली में आए हैं। यहां उनका अभ्यास करवाया जा रहा है। वह अपने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने देश का नाम रोशन करेंगे और गोल्ड मेडल जीतकर लौटेंगे।
विज्ञापन

मनीष की उपलब्धियां
- 2008 में मनीष ने मुक्केबाजी का सफर शुरू किया।
- 2009 में केओ नेशनल कप ठाणे में 32 किलो में पहला गोल्ड जीता।
- वर्ष 2015 में पहली बार सीनियर नेशनल बॉक्सिंग में रजत पदक जीता।
- भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर भर्ती हुए।
- 2018 में आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलो में रजत जीता।
- 2019 में नेपाल में हुए साउथ एशियन गेम्स में रजत और इसी साल विश्व मुक्केबाजी में कांस्य जीता।
- 2020 में शानदार खेल उपलब्धियों के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया।
- 2020 में ओलंपिक क्वालिफाई मुकाबलों में टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया।
- 2021 में स्पेन में हुए बॉक्सम इंटरनेशनल में गोल्ड जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें