फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल व अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं होगा सहन : एसडीएम

Wed, 05 Mar 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में नकल व अनुचित साधनों के प्रयोग को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नकल को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। एसडीएम महेश कुमार ने मंगलवार को बवानीखेड़ा व गांव पुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के उपरांत ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र नकल की दृष्टि से काफी संवेदनशील होते हैं। नकल रहित परीक्षा एक सामाजिक पहल होनी चाहिए। इसके लिए समाज के जिम्मेदार व्यक्ति भी प्रशासन के साथ सहयोग सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि नकल रहित बोर्ड परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र में नकलचियों पर सीधे एक्शन लेते हुए यूएमसी दर्ज कराने के निर्देश भी उपायुक्त द्वारा दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के अंदर नकल रहित माहौल सुनिश्चित करने के लिए सेंटर सुपरिटेंडेंट, चीफ सुपरिटेंडेंट व डिप्टी सुपरिटेंडेंट निष्पक्ष होकर अपने दायित्व का निर्वहन करें।
विज्ञापन

किसी भी केंद्र पर नकल कराने के प्रयास में संलिप्त जिम्मेदार अधिकारी व शिक्षक के खिलाफ एफआईआर व चार्जशीट जैसे सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सभी नकल रहित परीक्षा के लिए सजगता से प्रयास करें। किसी भी हाल में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विद्यार्थियों में पठन पाठन की आदत विकसित करने के लिए हुई प्रतियोगिता

बवानीखेड़ा। विद्यार्थियों में पठन पाठन की आदतों को विकसित करने के उद्देश्य से जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में पठन प्रोत्साहन माह समारोह के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई।


कार्यक्रम नोडल अधिकारी सहायक परियोजना संयोजक विवेक अदलखा ने बताया कि यह प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित करवाई गई। कक्षा 6 से 8 में जिला भिवानी के सात खंडों के लगभग 72 बच्चों द्वारा 4 विधाओं वाद-विवाद प्रतियोगिता, वर्तनी प्रतियोगिता, स्पेल बी प्रतियोगिता तथा कहानी लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया।

सभी विधाओं में कक्षावार प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त कार्यभार जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा सुभाष चंद्र भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डाइट बिरही कलां से प्रवक्ता डॉ. हरीश कुमार, श्रुति, मोनिका, सोमबीर, जिला भिवानी के विभिन्न विद्यालयों से प्रवक्ता सुमन लता, शीतल शर्मा, ममता, क्षमा, ओम प्रकाश मेहता, शकुंतला, प्रीति तथा सोनिया द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम में बीआरपी प्रदीप कुमार, सोनिया,एबीआरसी पंकज रानी , पूनम, दीपिका, मोती लाल पीटीआई, व लेखाकार संदीप कुमार, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें