फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता में पीयूषी शर्मा रही प्रथम

Fri, 08 Nov 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  प्रतिभागी छात्राओं के साथ महाव
विज्ञापन
भिवानी। महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी की ओर से प्रायोजित जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। कॉलेज प्रेस प्रभारी डॉ. जगवीर सिंह मान ने बताया की प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के दस विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने दिए गए पांच विषयों में से स्व चयनित किसी एक विषय पर निबंध लिखा। संयोजक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी की छात्रा पीयूषी शर्मा ने प्रथम स्थान और राजकीय महाविद्यालय सिवानी की छात्रा स्वीटी व प्रियंका ने क्रमश : द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ऋषि पाल, डॉ. दीपक कुमार तनेजा व डॉ. अश्वनी कुमार ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला उच्च शिक्षा अधिकारी दलबीर गोदारा व महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मंजीत सिंह ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह, प्रो. अनिल, प्रो. मितेश, प्रो. अनुज, प्रो. अजय, प्रो. मनोज, प्रो. प्रदीप सिलवाल, प्रो. मदन, प्रो. संगीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें