फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अंडर-17 जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पीयूष ने जीता रजत पदक

Sat, 28 Jun 2025 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक में आयोजित छठी अंडर-17 जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भिवानी के गुरु देवराज बॉक्सिंग क्लब के दो मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। क्लब के खिलाड़ी पीयूष दुबे ने फाइनल तक का सफर तय कर रजत पदक जीता, जबकि आकाश तंवर ने क्वार्टर फाइनल तक शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्लब के कोच नीरज कुमार ने बताया कि आकाश तंवर ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए शुरुआती दो मुकाबले जीते। हालांकि क्वार्टर फाइनल में वे कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित हो गए। वहीं, 50 किलोग्राम भार वर्ग में खेलने वाले पीयूष दुबे ने आत्मविश्वास और तकनीक के दम पर फाइनल तक पहुंचते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में पीयूष ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन स्वर्ण पदक से थोड़ा चूक गए। इस उपलब्धि पर क्लब में खुशी की लहर दौड़ गई। कोच नीरज ने दोनों खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ये युवा भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भिवानी का नाम और ऊंचा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें