फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल

Tue, 19 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी-लोहारू मुख्य सड़क मार्ग पर गांव हड़ौदा के समीप पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। गांव जेवली निवासी प्रवीन कुमार मंगलवार सुबह अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक से दादरी की तरफ आ रहा था। गांव हड़ौदा से थोड़ा आगे पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपति बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद पिकअप चालक व अन्य राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से गर्भवती पूजा की चिंताजनक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया जबकि प्रवीन सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें