भिवानी। अफ्रीकन स्वाइन फीवर से लगातार सूअरों की मौत हो रही हैं। बचाव के लिए कोई वैक्सीन नहीं लगाने व कोई दवा नहीं देने से खफा पशुपालकों ने नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही मृत सूअरों के बदले मुआवजा देने, लोन माफ करने की मांग की।
एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन की टीम की ओर से गांव-गांव जाकर सूअर पालकों से मुलाकात कर वैक्सीन लगाई जा रही है। संस्था सदस्यों ने गांव खरक, गांव चांग, गुजरानी, तोशाम, शहर भिवानी, गांव मुंढाल, हालुवास, देवसर, दिनोद व अन्य गांवों के सूअर पालकों से मिलकर एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन पशुपालकों के दर्द को वीडियो में रिकॉर्ड कर रही है। सूअर पालकों के मन में पशुपालन विभाग व सरकार के प्रति बहुत रोष है। सूअर पालकों ने बताया कि ना तो पशुपालन विभाग ने स्वाइन फीवर की वैक्सीन की व ना ही कोई दवाई दी। साथ ही प्रतिदिन पशुपालन विभाग झूठे आंकड़े हरियाणा सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर रहा है, जबकि हजारों की संख्या में सूअरों की मृत्यु हो चुकी है। पशुपालकों व एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि हरियाणा सरकार जल्द ही सूअर पालकों को प्रति सूअर 10 हजार का मुआवजा देने, सूअर पालकों का लोन माफ करने की मांग की। साथ ही मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर उपस्थित एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप शर्मा, मुख्य समाज सेवी योगेश ढिकाव, सितेंद्र, मनजीत, अर्जुन, साहिल, प्रमोद ,देवेंद्र, संजय आदि उपस्थित रहे।