फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पिकअप ने पैदल जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नंदगांव से झरवाई की ओर सड़क पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पैदल जा रहे 52 वर्षीय कृष्ण कुमार को पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल नंदगांव निवासी कृष्ण कुमार की अस्पताल ले जाते ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार खेतीबाड़ी करते थे और उनके दो बेटे व एक बेटी हैं। मृतक के बेटे कमल ने बताया कि उसके पिता सुबह करीब साढ़े 10 बजे नंदगांव से झरवाई की तरफ सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमल की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर थाने के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें