फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 2 से 4 दिसंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की खंड स्तरीय कमेटी दो से चार दिसंबर तक फसल अवशेष प्रबंधन के लिए चयनित किसानों के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन करेगी। इसमें वे किसान शामिल होंगे जिन्होंने 30 नवंबर तक एग्री हरियाणा पोर्टल पर ड्रा में चयनित यंत्र खरीद कर अपलोड किए हैं।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता नसीब सिंह धनखड़ ने बताया कि दो दिसंबर को कैरू के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में 10 बजे, अनाज मंडी लोहारू में 11 बजे, बहल अनाज मंडी में 12 बजे, सिवानी नया बस स्टैंड पर एक बजे, अनाज मंडी तोशाम में 2:30 बजे और अनाज मंडी बवानीखेड़ा व चारा मंडी भिवानी में 10 बजे सुपर सीडर कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। तीन दिसंबर को कैरू के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में 10 बजे बेलर कृषि यंत्रों का सत्यापन होगा।
चार दिसंबर को अनाज मंडी लोहारू व सिवानी नया बस स्टैंड पर 10 बजे, बहल व तोशाम अनाज मंडी में एक बजे, अनाज मंडी बवानीखेड़ा व चारा मंडी भिवानी में 11 बजे हाईड्रोलिक रिवर्सीबल एमबी प्लाव, जीरो टील सीड ड्रील, क्रॉप रीपर और ट्रेक्टर माउंटेड लोडर कृषि यंत्रों का सत्यापन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सहायक कृषि अभियंता से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें