फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पीजीटी लेवल-3 की आंसर की जारी, टीजीटी और पीआरटी अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार

विज्ञापन
​भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का मुख्य द्वार।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के पीजीटी लेवल-3 की आंसर की जारी कर दी। देर रात तक टीजीटी (लेवल-2) और पीआरटी (लेवल-1) की आंसर की जारी नहीं की गई थी जिसके चलते अभ्यर्थी दिनभर इंतजार करते रहे। बोर्ड ने यह भी तय किया है कि अब प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक हजार रुपये के बजाय प्रति प्रश्न केवल 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

एचटेट के प्रश्नपत्रों को लेकर उठे सवालों के बाद बोर्ड स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। बोर्ड अधिकारियों के प्रारंभिक आकलन में सामने आया है कि प्रश्नपत्रों में कुछ खामियां रह गई थीं। बोर्ड ने इस बार सुरक्षा कारणों और पेपर लीक की आशंकाओं को देखते हुए प्रश्नपत्रों की प्रूफ रीडिंग किसी बाहरी एजेंसी से नहीं कराई थी। बोर्ड सचिव ने संकेत दिए हैं कि आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद एक्सपर्ट कमेटी के निर्णय के अनुसार आवश्यक होने पर अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स भी दिए जाएंगे।
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के तीनों स्तर पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी के लिए कुल 2,33,294 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा प्रदेश के 383 केंद्रों पर 4 और 5 जुलाई को आयोजित हुई। पीजीटी लेवल-3 में 73,091, टीजीटी लेवल-2 में 1,19,141 तथा पीआरटी लेवल-1 में 41,062 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

तीनों स्तरों की आंसर की जारी होने के बाद ही अभ्यर्थी गलत प्रश्नों पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा कराना होगा। इसके लिए बोर्ड बैंक और उसका आईएफएससी कोड भी जारी करेगा। फिलहाल बैंक संबंधी जानकारी जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए कुछ और इंतजार करना होगा।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से इस बार प्रश्नपत्रों का प्रूफ रीडिंग नहीं कराया गया। ऐसा सुरक्षा और पेपर लीक होने की संभावनाओं से बचने के लिए करना जरूरी था। प्रश्न पत्रों को लेकर कुछ आपत्तियां सामने आई हैं। जिसको लेकर एक्सपर्ट कमेटी इसकी जांच करेगी और उसके फैसले के बाद ही ग्रेस मार्क्स देने का निर्णय होगा। एचटेट के किसी भी अभ्यर्थी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। आंसर की बोर्ड द्वारा धीरे-धीरे अपलोड की जा रही हैं। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद मात्र 100 रुपये की फीस के साथ प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। - मुनेश शर्मा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें