मृतक की पहचान झज्जर जिले के बहु झोलरी निवासी आनंद (40) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने इसे सड़क हादसे में मौत का मामला मानकर मृतक के पिता के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में बहु झोलरी निवासी रामनिवास (72) ने बताया कि उसके दो बेटे और चार बेटियां हैa। उसका बड़ा बेटा आनंद निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसका कौशल रोजगार में बातचीत चल रही थी। इसलिए वह घर से चंडीगढ़ परिचालक का अनुभव प्रमाण पत्र लेने के लिए निकला था। वहीं बुधवार रात करीब सवा 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि नौरंगाबाद टोल के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया वहीं बहु झोलरी निवासी रामनिवास ने मृत की अशोक के रूप में पहचान कर दी। फिलहाल पुलिस ने वीरवार को शव का नागरिक अस्पताल भिवानी में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद