फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: होली मनाने की छूट, जब डीजे बजाया तो पुलिस को बुलाया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने

Wed, 20 Mar 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। होली के हुडदंग में सीबीएलयू (चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय) के विद्यार्थियों ने खूब रंग उड़ाया और एक दूसरे पर पानी डालकर तरबतर कर डाला। दरअसल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने होली मनाने के लिए सूचना जारी की थी, मगर इसमें डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई थी। मगर उत्साह में विद्यार्थी यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर डीजे बजाकर गानों की धुनों पर थिरकने लगे। डीजे पर लड़के और लड़कियों ने खूब मस्ती की। जब डीजे की ऊंची आवाज यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों के कानों तक पहुंची तो डॉयल 112 की टीम को सूचना देकर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे को बंद करा दिया और विद्यार्थियों को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन

होली का पर्व से पहले ही यूनिवर्सिटी कैंपस में इसका उत्साह बना है। इसी को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी विद्यार्थियों को इसमें कुछ छूट देते हुए होली मनाने की अनुमति देते हुए सूचना जारी की थी। जिसमें विद्यार्थियों को रंग गुलाल लगाने की अनुमति दी गई, वहीं डीजे पर पाबंदी थी। पहले तो यूनिवर्सिटी कैंपस के गार्डन में ही पाइप से पानी की एक दूसरे पर बौछारें कर खूब मस्ती की और बाद में डीजे बजाना शुरू कर दिया। डीजे पर विद्यार्थी गानों की धुन पर पूरी तरह मग्न हो गए। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए डॉयल 112 की टीम के कर्मचारियों ने तत्काल प्रभाव से डीजे बंद कराते हुए हुड़दंग कर रहे युवाओं को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें