फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खुलेआम बिक रहे नशे के खिलाफ लोगोंं का गुस्सा फूटा

Wed, 04 Dec 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अवैध शराब व जुआ के कारोबार के ​​खिलाफ नारेबाजी करते ढाणा रोड के क्षेत्रवासी।
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस-प्रशासन की नाकामी के कारण खुलेआम बिक रहे नशे के विरोध में बुधवार को दादरी गेट, ढाणा रोड व कोंट रोड के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने ढाणा रोड पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शहर में अवैध रूप से बेची जा रही शराब के धंधे पर नकेल कसने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी भगवानदास कालिया, कृष्ण नागर, प्यारेलाल कायत और श्याम सुंदर ने कहा कि उनके क्षेत्र में पिछले लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेचने व सार्वजनिक तौर पर जुआ खेलने का काम खुले तौर पर चल रहा है। इसके चलते उनके बच्चे गलत संगत में फंसकर अपने भविष्य को खराब कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस बारे में कई बार प्रशासन को अवगत करवाया है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शराबियों व जुआरियों के कारण आसपास के स्कूलों में आने-जाने वाले छात्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा यहां से गुजरने वाली महिलाओं व बेटियों पर भी शराबी तंज कसते हैं। इस अवसर पर कृष्ण नागर, प्यारेलाल कायत, आशु, मुकेश, फूल बागड़ी, ज्योति, कमलेश, राजबाला, संतरा, ब्रह्मा, रामरती, बंताई, लता, माया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें