फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कृष्णा कॉलोनी में घरों के आगे मात्र पांच फुट जगह छोड़ मार्किंग पर बिफरे इलाके के लोग, आरओबी निर्माण काम रुकवाया

Fri, 26 Apr 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी से जीतुवाला रेलवे फाटक के ओवरब्रिज निर्माण में एक बार फिर अड़चन आ गई है। अब कृष्णा कॉलोनी छोर के लोगों ने पुल निर्माण का काम वीरवार को रुकवा दिया। लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी ने उनके घरों से मात्र चार से पांच फुट जगह छोड़कर पुल निर्माण के लिए मार्किंग की है, जिसकी वजह से उनके घरों के आगे वाहनों के आवागमन का रास्ता नहीं बचेगा। वहीं कृष्णा कॉलोनी चौक की मुख्य गली भी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

पानी की लाइनों को शिफ्ट किए जाने पर भी इलाके के लोगों ने एतराज जता दिया। मौके पर पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी पहुंचे। क्षेत्र के लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक समाधान नहीं होगा तब तक काम नहीं चालू नहीं होगा। इलाके के लोगों ने रविवार को भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह को भी मौके पर बुलाने की बात कही गई।
दरअसल, भिवानी के कृष्णा कॉलोनी छौर से जीतूवाला रेलवे फाटक सी-52 पर शहर के सबसे छोटे 600 मीटर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम करीब ढाई साल से चल रहा है। शहर की संकरी जगह में पुल निर्माण के दौरान काफी बार अड़चने आ चुकी हैं। पहले मामला अवैध निर्माण नहीं तोड़ने की वजह से पुल का काम रुका। इसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जीतुवाला फाटक पार क्षेत्र में सीवर और पानी की लाइनों को शिफ्ट किए जाने पर अटक गया। अब पुल का ढांचा बनकर तैयार हुआ तो इसे दोनों तरफ कनेक्टिविटी देने के लिए मिट्टी भराई और रिटेनिंग वाल का काम चल रहा है। जिस पर क्षेत्र के लोगों ने अब एतराज जता काम बीच में ही रुकवा दिया है।
विज्ञापन

पुल के दोनों तरफ बचा सिर्फ पांच फुट सर्विस रोड
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में पीडब्ल्यूडी का मिट्टी भराई और रिटेनिंग वाल का काम बचा है। इस कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी ने कृष्णा कॉलोनी छोर की तरफ चूना मिट्टी से पुल के दायरे की मार्किंग कर दी है। इस लिहाज से घरों के आगे पुल के दोनों तरफ केवल चार से पांच फुट का ही सर्विस रोड बचेगा। इस रास्ते पर न तो एंबुलेंस जा पाएगी न आग की घटना के बाद दमकल की गाड़ी। करीब एक हजार घरों की आबादी के लिए गलियों का रास्ता भी पुल निर्माण की वजह से अवरुद्ध हो जाएगा। वहीं कृष्णा कॉलोनी चौक से पानी की लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। ये लाइन 300 मीटर दूर से घुमाकर वापस लाई जाएगी। पहले से ही यहां टेल पर पानी नहीं पहुंचने की समस्या है। लाइन शिफ्ट होने के बाद यहां पानी का अधिक संकट बनेगा। इसी को लेकर लोगों का विरोध जारी है। कालोनी के लोगों ने चेतावनी दी कि रास्ता नहीं तो पुल भी नहीं बनेगा।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग करा रहा पानी और सीवर लाइन को शिफ्ट
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पुल निर्माण कार्य के दौरान कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में सीवर और पानी की लाइनों को भी शिफ्ट कर रहा है। सीवर लाइन के ठीक ऊपर पानी की लाइन है। अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि सीवर के साथ ही पानी की लाइन को भी समानांतर बदल देंगे। मगर ऐसा करने से अगर लीकेज होती है तो फिर सीवर का गंदा पानी घरों तक पहुंचेगा। इस पर अधिकारियों ने लाइन को 300 मीटर घुमाकर लाने का प्रस्ताव भी रखा जिसे भी लोगों ने नकार कर काम को रुकवा दिया।
कृष्णा कॉलोनी और जीतुवाला फाटक पार छोर पर पुल में मिट्टी भराई और रिटेनिंग वाल का काम बचा है। फिलहाल इस हिस्से में पानी और सीवर लाइन शिफ्ट की जा रही है। ये कार्य पूरा होने के बाद ही पुल निर्माण का काम आगे बढ़ पाएगा।
विज्ञापन

-सोनू हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें