फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन क्षेत्र के बाजारों में नियम ताक पर

विज्ञापन
लोहड़ बाजार में कंटेनमेंट जोन में होने के बावजूद बगैर मास्क घूमते लोग। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। 26 कोरोना पॉजिटिव आने के कारण कंटेनमेंट जोन घोषित लोहड़ बाजार क्षेत्र में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहां सभी बाजार न केवल खुले हैं बल्कि अधिकतर दुकानदारों के चेहरों से मास्क गायब हैं। सामुदायिक दूरी भी नहीं रखी जा रही। 30 मई को बागकोठी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद उसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया था और लोहड़ बाजार क्षेत्र को बफर जोन। सात जुलाई को ही जिला प्रशासन ने लोहड़ क्षेत्र को बफर जोन मुक्त किया और उसी दिन इस क्षेत्र से 13 कोरोना पॉजिटिव सामने आए। वीरवार को भी 13 कोरोना पॉजिटिव सामने आए। बुधवार को जिला प्रशासन ने अत्यधिक मरीज आने के कारण लोहड़ बाजार के कुछ क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
विज्ञापन

तीन दिन में 26 कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद भी लोहड़ बाजार क्षेत्र में लोग गंभीर नहीं है। वीरवार को यहां सभी दुकानें खुली नजर आईं। वहीं अधिकतर दुकानदार के चेहरों से मास्क गायब थे। कुछ ने लगा रखे थे तो वे बेतरतीब। यानी मुंह की बजाए ठोड़ी से भी नीचे कर रखे थे।
कोविड केयर सेंटर में अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान
इधर, लोहनी में बनाए कोविड-19 केयर सेंटर में अव्यवस्थाओं को लेकर मरीज परेशान हैं। साफ-सफाई नहीं होने संबंधी मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। हालांकि अब वहां सफाई हो रही है, मगर मरीज अन्य अव्यवस्थाओं से परेशान हैं। मरीजों के आरोप है कि यहां उन्हें कोई संभाल नहीं रहा। न तो नियमित रूप से मरीजों की जांच हो रही है, न गर्म पानी या काढ़ा दिया जा रहा है। इतना ही बिना धुले बर्तनों में ही खाना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां तो बुरा हाल है। इससे बेहतर तो हम घर में रह लेते। यहां बिना धुले बर्तनों में ही खाना परोसा जा रहा है। न ही कोई जांच के लिए आता है। मुझे तीन दिन हो गए यहां आए हुए। कोई तापमान जांचने नहीं आता, न यहां गर्म पानी की कोई व्यवस्था है। इसके अलावा भी उपचार संबंधित यहां कुछ नहीं है। यहां तो ठीक होने की बजाए वे बीमार ही हो जाएंगे।
- कोरोना पॉजिटिव युवक
लोहानी केयर सेंटर में अब नियमित रूप से सफाई करवाई जा रही है। वहां अन्य व्यवस्थाओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। केस अब बढ़ रहे हैं। लोगों को अपने स्तर पर सावधानी रखनी चाहिए। साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ-साथ चेहरे पर मास्क लगाना और सामुदायिक दूरी का पालन करना, बार-बार साबुन से हाथ धोने चाहिए। - डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें