फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मौसम में अचानक बदलाव की चपेट में आ रहे लोग, बढ़ी ओपीडी में मरीजों की संख्या

Tue, 12 Sep 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अचानक मौसम में बदलाव का भी लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। यही वजह है कि जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मौसम बदलाव से मरीज बढ़ने लगे हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में औसतन रोजाना एक हजार से 1200 मरीज पहुंच रहे हैं, मगर इनमें से मौसम में बदलाव होने से बीमार होने वालों की संख्या 200 से अधिक है।
विज्ञापन

दिन के समय तेज धूप और रात के समय ठंड होने से बदन में दर्द और सुस्ती के साथ हल्की खांसी और जुकाम व गले में दर्द की शिकायत आ रही है। हालांकि इस समय डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, जबकि फॉगिंग व जरूरी एहतियात अभी पुख्ता नहीं हैं। वहीं मौसम बदलाव के दौरान चिकित्सक भी लोगों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

सितंबर में दिन के समय अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 25 से कम आंका जा रहा है। हालांकि अभी तापमान ज्यादा अस्थिर नहीं हैं, मगर फिर भी खान-पान की वजह से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में मेडिसन की ओपीडी में दो चिकित्सकों की व्यवस्था है। ये चिकित्सक दिनभर बुखार से पीड़ित मरीजों को ही ज्यादातर देख रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी छोटे बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से पहुंच रहे हैं। बच्चों में ज्यादातर बुखार, खांसी जुकाम और गले में दर्द की शिकायत के अधिक मामले हैं। चिकित्सक इस मौसम में बच्चों को ज्यादा ठंडी चीजें खाने से दूर रखने की सलाह दे रहे हैं वहीं पानी को भी अच्छी तरह उबालकर पीने और रात के समय मच्छरों से बचाव के लिए उचित प्रबंध किए जाने का सुझाव दे रहे हैं। बच्चों को हल्का बुखार, गले में दर्द होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की भी सलाह दी जा रही है।
मच्छर जनित और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या इनदिनों में ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को दवा व उचित परामर्श के साथ-साथ एहतियात बरतने के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। छोटे बच्चे इस तरह के मौसम में ज्यादा प्रभावित होते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन


-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें