फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज के पिता मेडल लौटाने पहुंचे

Tue, 26 Aug 2014 12:22 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडलिस्ट अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज परमजीत समोता को अर्जुन अवार्ड नहीं मिलने से खफा पिता प्रदीप समोता सोमवार को बेटे के सारे पदक डीसी को लौटाने पहुंचे। डीसी ने पदक लेने की बजाय मुक्केबाज के पिता को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में पहुंचाएंगे। मुक्केबाज के पिता ने कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेंगेे।
विज्ञापन


सभी शर्तें पूरी करने के बावजूद बेटे को अर्जुन अवार्ड नहीं मिलने से खफा पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके बेटे ने अनेक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। फिर भी उनके बेटे को अर्जुन अवार्ड नहीं दिया गया। कहा गया कि कागजात समय पर जमा नहीं हुए जबकि सारे कागजी कार्रवाई समय पर जमा करा दिए गए थे। इतना ही नहीं, खेल मंत्रालय की ओर से पहले वाली मीटिंग के बाद अर्जुन अवार्ड देने के लिए दोबारा मीटिंग बुलाई गई। उसमें भी उसके बेटे का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए शामिल नहीं किया गया। अर्जुन अवार्ड देने के मामले में राजनीति की गई है। जिससे वह स्वयं, उसका बेटा परमजीत समोता, पूरे परिवार व गांव हताश है। अब प्रधानमंत्री कार्यालय में उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। डीसी से मिलने वालों में दिनोद गांव के नंबरदार व मौजिज लोग भी शामिल थे।

डीसी से मिलने के लिए करना पड़ा इंतजार
मुक्केबाज परमजीत समोता के पिता प्रदीप समोता व दिनोद गांव के मौजिज ग्रामीणों को उपायुक्त से मिलने के लिए करीब डेढ़ से दो घंटे इंतजार करना पड़ा। पहले करीब आधे घंटे तक उपायुक्त के आने का इंतजार किया। उपायुक्त के आने के बाद जब प्रदीप समोता ग्रामीणों के साथ उनसे मिलने पहुंचे तो उपायुक्त जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में चले गए। जहां से करीब एक घंटे बाद फ्री हुुए। प्रदीप समोता व ग्रामीण करीब एक बजे उपायुक्त से उनके कार्यालय में मिले।
विज्ञापन


29 पदक है मुक्केबाज के नाम
वर्ष 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों के सुपर हेवीवेट में गोल्ड मेडल जीतकर चर्चा में आए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज परमजीत समोता के  नाम विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में करीब 29 पदक है। कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल के अलावा एशियन गेम 2010 में ब्रांज मेडल समेत विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीते है। वह हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें