खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मानित विजेता महिला खिलाड़ी व अन्य।
लोहारू। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को चौधरी देवीलाल स्टेडियम में खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें साइकिल दौड़ में गोठड़ा की पवन और म्यूजिकल चेयर में खरकड़ी की सुशीला ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीडीपीओ रेखा श्योकंद के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने सीडीपीओ रेखा श्योकंद के साथ हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। मंजू राणा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। प्रतियोगिता में बुजुर्ग महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी भी सराहनीय रही।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
साइकिल दौड़ में गोठड़ा की पवन प्रथम, अनु द्वितीय और ढाणी श्यामा की वर्षा तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में खरकड़ी की सुशीला प्रथम, झांझरा की शशि द्वितीय और लोहारू की कविता तृतीय स्थान पर रहीं।
18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में गोठड़ा की प्रियंका प्रथम, आशा द्वितीय और बशीरवास की निशा तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में फरटिया भीमा की पूनम प्रथम, ढाणी राठी की सुमन द्वितीय और लोहारू की ममता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, 300 मीटर दौड़ में गोठड़ा की निशा प्रथम, गागड़वास की खुशबू द्वितीय और बशीरवास की प्रिया तृतीय रहीं।