फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 2200 रुपये की रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार

विज्ञापन
 आरोपी पटवारी कृष्ण।
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। जमीन का विरासत इंतकाल दर्ज करने और उसकी कॉपी देने के बदले 4200 रुपये की रिश्वत मांगने वाले दरियापुर के पटवारी कृष्ण कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी पहले ही 2000 रुपये ले चुका था और शेष 2200 रुपये लेते हुए टीम ने उसे तोशाम तहसील स्थित पटवारियों के कार्यालय से रंगे हाथों पकड़ लिया।
गांव दरियापुर निवासी और फिलहाल भिवानी में रह रहे ओमप्रकाश ने एसीबी निरीक्षक जगजीत सिंह को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि वह अपने गांव में अपनी जमीन का विरासत का इंतकाल दर्ज करवाना चाहता है। इसके बदले पटवारी कृष्ण कुमार उससे 4200 रुपये की मांग कर रहा है। आरोपी 2000 रुपये पहले ही रिश्वत के रूप में ले चुका था।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी भिवानी की टीम ने सोमवार को योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। निरीक्षक जगजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई और उपमंडल कृषि अधिकारी भिवानी संजय मक्कड़ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने पटवारी कृष्ण कुमार को इंतकाल दर्ज कराने के लिए शेष 2200 रुपये दिए। इसी दौरान टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसीबी टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजय मक्कड़ की मौजूदगी में एसडीएम कार्यालय तोशाम स्थित पटवारियों के कार्यालय से आरोपी को गिरफ्तार किया। निरीक्षक जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पटवारी कृष्ण कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें