फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सर्दी और ठंडी खाद्य सामग्री से बढ़े गले में दर्द और नजले के मरीज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में कान की जांच करते डाॅ शुभम।
विज्ञापन
भिवानी। लगातार बढ़ रही ठंड, अधिक ठंडी खाद्य सामग्री का सेवन और कानों में नुकीली वस्तुओं के इस्तेमाल के कारण जिले में नजला, गले और कान के संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सर्दी के मौसम का असर सीधे लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज की ईएनटी (कान, नाक व गला) ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 100 मरीज गले व कान में संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों में गले में दर्द, कान में दर्द, नाक से पानी बहना और नजला जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शुभम महता ने बताया कि सर्दी के मौसम में नजला, कान और गले में संक्रमण के मरीज अधिक आ रहे हैं। अधिक ठंडी खाद्य सामग्री के सेवन से लोगों के गले में संक्रमण हो रहा है। वहीं कुछ लोग कानों में नुकीली वस्तुओं का प्रयोग करते रहते हैं, जिससे संक्रमण की समस्या और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में मरीजों को ठंडी खाद्य सामग्री से परहेज करना चाहिए और कानों में किसी भी प्रकार का घरेलू नुस्खा प्रयोग नहीं करना चाहिए।


काफी लंबे समय से नजला की समस्या है, लेकिन सर्दी का मौसम शुरू होते ही परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। छींकें आने लगती हैं और कानों में भारीपन महसूस होता है। मेडिकल कॉलेज अभी शुरू हुआ है इसलिए इस बार यहां दिखाने आई हूं। पहले निजी अस्पताल से दवा चल रही थी। -ज्योति, भिवानी निवासी।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से कान में दर्द और गले में भारीपन हो रहा है। घर पर नमक के पानी से गरारे किए, लेकिन ज्यादा आराम नहीं मिला। आज जांच करवाने के लिए ओपीडी में आया हूं।
- रामकिशन, भिवानी निवासी।


सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम के साथ ही कानों में भी परेशानी आ जाती है। इस कारण कानों में दर्द और कम सुनाई देने जैसे लक्षण देखे जाते हैं। कानों में किसी प्रकार की परेशानी होने पर घरेलू नुस्खों का प्रयोग न करें। ठंडी खाद्य सामग्री का इस्तेमाल कम करें और नजदीकी चिकित्सक से परामर्श के बाद ही उपचार शुरू करें। - डॉ. शुभम महता, ईएनटी रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन

कान में संक्रमण के लक्षण
कान से कम सुनाई देना
कान में पस बनना
कान से पस का रिसाव होना
कान में दर्द होना
कान में खुजली होना

ऐसे करें बचाव
कान में खुजली होने पर नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें
चिकित्सक के परामर्श के बिना किसी प्रकार की दवा न डालें
कान में किसी प्रकार के घरेलू नुस्खे का प्रयोग न करें
कान में दर्द होने पर किसी प्रकार की सिकाई न करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें