फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वार्डों में ठिठुर रहे मरीज, टूटी पड़ी खिड़कियों से आ रही ठंडी हवा

Mon, 09 Dec 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल के बाहर घूमतां बंदर। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के वार्डों में सर्द हवाओं के साथ ही मरीजों की ठिठुरन बढ़ गई है। दरअसल वार्डों में बाहरी तरफ की खिड़कियां टूटी पड़ी हैं। जिनके अंदर से सर्द हवाएं अंदर आ रही हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन नागरिक अस्पताल के मरम्मत कार्य का इंतजार कर रहा है। क्योंकि पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से अस्पताल में मरम्मत कार्य कराया जाना है। जिसकी प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में दस वार्ड हैं। प्रथम तल पर बने वार्ड तीन से नौ वार्डों तक मरीजों को दाखिल किया जा रहा है। जबकि धरातल पर वार्ड एक पर नीकू और जच्चा वार्ड बना हुआ है। ऐसे में अस्पताल में दाखिल मरीज खिड़कियों के टूटे होने की वजह से बेड पर ही ठिठुरन से भर रहे हैं। हालांकि अस्पताल में मरीजों को जो कंबल मिल रहे हैं, उन्हें भी चूहों ने कुतर डाला है। जिसकी वजह से इनके अंदर असंख्य छेद हो चुके हैं। इतना ही नहीं अस्पताल परिसर में बंदरों का उत्पात भी बढ़ गया है। ऐसे में बंदर वार्डों के अंदर घुसकर टूटी खिड़कियों से मरीजों के खाने-पीने की चीजें भी उठाकर ले जाते हैं। वार्डों में घुसने वाले बंदर रोका टोकी पर काटने को भी दौड़ते हैं।

अस्पताल परिसर में बंदरों से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद को लिखा जा चुका है। अस्पताल परिसर में जो भी खामियां हैं उनके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दूर किया जाना है। इसकी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जल्द ही काम शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें