फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रिपोर्ट न होने पर पीजीआई में महिला मरीज को नहीं किया दाखिल, तीन घंटे भटकते रहे

विज्ञापन
अपने परिजन के साथ गंभीर हालत में सीमा। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पीजीआई में लटकी कोरोना सैंपल की रिपोर्ट अब मरीजों पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार को एक महिला मरीज को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन कोरोना रिपोर्ट नहीं आने के कारण उसे गंभीर हालत के बावजूद पीजीआई में एडमिट नहीं किया गया। आखिरकार मरीज को वापस ही भिवानी लाया गया। करीब तीन घंटे तक महिला तड़पती रही। भिवानी अस्पताल में अब उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

भिवानी वासी सतीश की पत्नी सीमा को 19 मई को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उसे किडनी और फेफड़ों में समस्या थी। महिला को पहले वार्ड में दाखिल किया गया। वीरवार को कोरोना टेस्ट के लिए उसका सैंपल पीजीआई रोहतक भेजा गया। शुक्रवार को अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चिकित्सक ने महिला की जांच कर गंभीर बताते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में सबसे पहले कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट मांगी गई। इस पर बताया गया कि वीरवार को सैंपल पीजीआई लैब में भेजा गया है, अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।
महिला के परिजनों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर होने के बावजूद पीजीआई रोहतक की टीम ने जब तक इसकी रिपोर्ट नहीं आती तब तक भर्ती करने से साफ मना कर दिया। काफी गुहार के बाद भी महिला को एडमिट नहीं किया गया तो मरीज को वापस भिवानी लाया गया। शाम को मरीज को सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। महिला मरीज करीब तीन घंटे परेशान रही। अब मरीज की कोरोना सैंपल टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिजन बोले, कुछ हो जाता तो...
महिला के परिजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने के बावजूद महिला को पेड़ की छांव में रखा गया। करीब तीन घंटे तक महिला परेशान रही। पीजीआई में छोड़ने के बाद एंबुलेंस कर्मचारी भी कहने लगे कि हमारा काम पहुंचाना था, वह पूरा हुआ। ऐसे में अगर महिला को कुछ हो जाता तो क्या होता।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को ट्वीट किया तो आया पीजीआई से फोन
महिला के पति सतीश ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को ट्वीट किया। इसके शाम करीब पौने सात बजे पीजीआई से डॉ. वरुण का महिला के पति सतीश के पास फोन आया। सतीश ने बताया कि पीजीआई के चिकित्सक अब महिला को उपचार के लिए लाने की बात कह रहे थे। मगर अब मन में शंका है कि वे वहां जाए और दोबारा से एडमिट नहीं किया तो क्या होगा।
सैंपल लेने के बाद मरीज को कर सकते हैं रेफर
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। कल इसकी जांच करवाई जाएगी। कोरोना का सैंपल लेने के बाद मरीज की हालत गंभीर हो तो उसे पीजीआई रेफर किया जा सकता है। पीजीआई में एडमिड नहीं किया इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।
विज्ञापन

- डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें