फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया के एक-एक पॉजिटिव मरीज आए सामने

विज्ञापन
39 फोटो मच्छर जनित संभावित मरीजों के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
डेंगू बुखार के मच्छर एडिज का डंक एक बार खतरनाक हो गया है। अब तक 56 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है। राहत भरी खबर यह है कि इनमें भिवानी के महज पांच ही है, बाकी अन्य जिलों के हैं और इलाज भिवानी में ले रहे है। एक मलेरिया पॉजिटिव केस भी सामने आया है। केस सामने आया तो स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एक्टिव हुई और शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सर्वे कर फॉगिंग और जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से शहरभर में मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। बदलता मौसम भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बना हुआ है। इस कारण अब अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वायरल बुखार के साथ-साथ बुधवार को डेंगू और मलेरिया का भी एक-एक केस पॉजिटिव सामने आया। कन्हीराम अस्पताल क्षेत्र से एक बच्चे को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसका इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बैंक कॉलोनी में एक मरीज को मलेरिया की पुष्टि हुई है।
डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। इनमें भिवानी के पांच मामले है। बाकी 51 ऐसे है, जिनकी हिस्ट्री दूसरे जिलों की है। यानी ये भिवानी के लोग किसी न किसी कार्य से दूसरे जिलों खासकर दादरी, रोहतक, हिसार, दिल्ली, रेवाड़ी, राजस्थान आदि में गए हुए थे, जहां इन्हें एडिज मच्छर ने काटा। जिसके बाद इन्होंने भिवानी में आकर इलाज कराया।
विज्ञापन

डेंगू का एक पॉजिटिव केस सामने आया है। भिवानी में स्थिति नियंत्रण में है। भिवानी में अब तक पांच ही केस पॉजिटिव सामने आए है बाकी सभी दूसरे जिलों से संबंधित है। संबंधित जिलों के स्वास्थ्य विभाग को भी सूचित किया जा चुका है। भिवानी शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फॉगिंग करवाई जा रही है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में जहां भी कोई बीमार है, उनके सैंपल लेकर जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन

- संध्या गुप्ता, डिप्टी सिविल सर्जन कम नोडल ऑफिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें