फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर, 47 तक पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या

विज्ञापन
57 फोटो बैंक कॉलोनी के रिहायशी इलाकों में नगर परिषद द्वारा फोगिंग के दौरान छाया कैमिकल युक्त धुआं - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
डेंगू का कहर फिर बढ़ने लगा है। अब तक भिवानी में कुल 47 केस सामने आ चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ चुकी है। राहत की बात यह है कि इनमें भिवानी चार ही पॉजिटिव केस है। बाकी सभी दूसरे जिलों और राज्यों से आए है। जिन्होंने यहां इलाज शुरू किया है। भिवानी में सामने आए चारों मरीजों की हालत ठीक है। बुधवार से मच्छरों के बढ़े प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद ने भी फॉगिंग का अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को बैंक कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, भारत नगर क्षेत्र में फॉगिंग करवाई गई।
विज्ञापन

पिछले करीब 10 दिन से डेंगू के एडिज इजिप्टी मच्छर ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अब तक भिवानी में 47 मरीज पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। इनमें अभी तक चार ही मरीजों की जानकारी में यह सामने आया है कि उन्हें भिवानी में ही एडिज मच्छर ने काटा। बाकी सभी दूसरे जिलों व राज्यों के है। लोगों के लिए एक बार फिर यह मच्छर परेशानी का सबब बन गया है। मच्छर के डंक पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की टीमें जुट गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में मास सर्वे करवाया। वहीं नगर परिषद ने फॉगिंग का अभियान छेड़ा है। पिछले साल खरीदी गई बड़ी मशीन से शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है।
दादरी, दिल्ली, रोहतक, हिसार से आ रहे मरीज
भिवानी में सामने आए दूसरे जिलों और राज्यों के मरीजों में ज्यादातर दादरी, दिल्ली, रोहतक, हिसार आदि जिलों से है। अब तक सामने आया कि भिवानी के बच्चे इन जिलों में पढ़ने जाते है वहीं अनेक लोग नौकरी के लिए जाते हैं। वहां वे एडिज मच्छर का शिकार हुए। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इन जिलों से आए मरीजों की रिपोर्ट संबंधित जिला स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है ताकि वहां भी सावधानी बरतते हुए मच्छरों पर रोकथाम के लिए कार्य किया जा सके।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण :
- अचानक तेज बुखार होना
- सिर के अगले भाग, आंखों के पिछले भाग, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- खसरा जैसे दाने छाती व हाथ के ऊपरी भाग तक निकल आना
- भूख कम लगना और बार-बार उल्टी करने का मन करना
ये रखे सावधानी :
- डेंगू बुखार में स्वयं दवा खाने से बचें
- डेंगू व मलेरिया नाशक दवाई के छिड़काव के बाद दो महीने तक सफेदी न करें
- तेज बुखार, उल्टी, सिरदर्द, बेहोशी होने पर अच्छे चिकित्सक को दिखाए।
- कूलर व घर के आसपास पानी जमा न होने दें
- जमा पानी में कैरोशिन तेल या काला तेल डाले
कब कितने आए मरीज
वर्ष मलेरिया डेंगू
2016 211 17
2017 65 85
2018 70 50
2019 09 47
नोट : इस सीजन में आए डेंगू के 47 में से 43 मरीज दूसरे जिलों या दूसरे राज्यों में डेंगू का शिकार हुए और यहां आकर इलाज लिया। मलेरिया के नौ मरीजों में छह मरीज दूसरे जिलों या राज्यों से संबंधित है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले बैंक कॉलोनी में फोगिंग कराने की बात कही है। इस कारण आज बैंक कॉलोनी, भारत नगर, एमसी कॉलोनी में फॉगिंग करवाई गई है। वीरवार को सेक्टर और विद्यानगर में फॉगिंग करवाई जाएगी। प्रयास रहेगा कि कहीं भी मच्छर या मच्छर का लारवा न रहे।
- संजय कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद
डेंगू के भिवानी में चार मरीज सामने आए है और सभी की हालत ठीक है। बाकी पॉजिटिव मरीज विभिन्न दूसरे जिलों और राज्यों के है, जो वहां चपेट में आए और अब यहां आकर इलाज लिया है। इस बारे में संबंधित जिलों के स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। शहर और गांवों में फीवर मास सर्वे व एंटी लारवा एक्टिविटी करवाई गई है।
विज्ञापन

- डॉ. संध्या गुप्ता, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें