फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सामान्य अस्पताल परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे निजी वाहन

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल की ओपीडी के बाहर बनाई गई पार्किंग स्थल पर तैनात कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
घंटाघर मार्केट के दुकानदारों, सामान्य अस्पताल के सामने के दवा विक्रेताओं के लिए पार्किंग का स्थान बना सामान्य अस्पताल परिसर में अब ऐसा नहीं होगा। सिविल सर्जन ने सभी प्राइवेट वाहनों के सामान्य अस्पताल परिसर में खड़ा करने पर रोक लगा दी है। प्राथमिक तौर पर रस्सियां बांधकर वाहनों की एंट्री रोकी जा रही है, वहीं अस्पताल के कर्मचारी भी वहां ड्यूटी देकर प्राइवेट वाहनों को प्रवेश से रोक रहे है।
विज्ञापन

अब तक सामान्य अस्पताल का खुला परिसर लोगों खासकर घंटाघर मार्केट और अस्पताल के सामने बनी दवा मार्केट के दुकानदारों के लिए बेहतर पार्किंग स्थल बने हुए थे। यहां अक्सर दो सौ से तीन सौ कार सामान्य खड़ी रहती है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। अक्सर एंबुलेंस जब मरीजों खासकर गंभीर मरीजों को लेकर आती है, तो अस्तव्यस्त खड़े ये वाहन परेशानी बनते। इतना ही नहीं अस्पताल में ऑटो चालक भी सवारियों के लिए ओपीडी के सामने अपना ऑटो लगा देते थे। नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कादियान ने अस्पताल में बनी इस समस्या को समझा और सुधारने के निर्देश दिए। जिसमें सबसे पहले प्राइवेट वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। अब सिर्फ अपना वाहन खड़ा करने के लिए यहां कोई नहीं आ सकेगा। मरीजों को लेकर आने वाले वाहनों की ही एंट्री होगी। अब अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों को सख्त हिदायतें दी गई है कि किसी भी वाहन की एंट्री से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले। अस्पताल में अधिकारियों, कर्मचारियों, मरीजों और उनके परिजनों के वाहनों के अलावा किसी भी प्राइवेट वाहन की एंट्री नहीं होनी चाहिए। कर्मचारियों ने लोहे के पोल पर रस्सी बांधकर पार्किंग व्यवस्था के लिए काम शुरू किया है।
खरीदारी करने वालों ने भी बना रखी थी पार्किंग : जिला सामान्य अस्पताल में प्राइवेट वाहनों चालकों ने अपना पार्किंग केंद्र बना रखा था। आस पास के क्षेत्र के दुकानदारों के अलावा बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग भी अपनी गाड़ियों को यहीं खड़ा करते। जिसके कारण अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ी हुई थी।
विज्ञापन

अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था में सुधारने करने के लिए प्राइवेट वाहनों का प्रवेश बंद किया है। अस्पताल में प्राइवेट वाहन खड़े होने के कारण एंबुलेंस और मरीजों को परिजनों को समस्या का सामना करना पड़ता था। अब अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारियों, मरीजों को अपने वाहन खड़े करने में समस्या सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

- डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन, जिला सामान्य अस्पताल, भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें