फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता को बच्चों की भावनाओं को जानना होगा : बीके सुमित्रा

Mon, 02 Jun 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हमें अपने बच्चों के साथ नजदीकियां बनानी होंगी तथा उनकी बातों को स्वीकार कर प्रेम के साथ उनकी भावनाओं को जानना होगा। यह बात विश्व माता-पिता दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने गीता पाठशाला हरीपुर में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि जब बच्चे छोटे थे तो वे घर आकर अपने आप सभी माता-पिता को बताते थे। लेकिन अब पूछने पर भी नहीं बताते क्योंकि तब हम उनकी बातों को स्वीकार करते थे, लेकिन अब हम उनकी बात को स्वीकार करने के बजाय प्रतिक्रिया देते हैं। इसलिए वे हमें अपनी बातें नहीं बताते, बताते भी हैं तो कुछ अलग ही। हम सोचते हैं कि हमारे बच्चों ने वो काम करना बंद कर दिया लेकिन करना बंद नहीं किया, बताना बंद कर दिया। हमें अपने बच्चों को प्रेम भावना के साथ समझाना होगा तभी वे हमारे संस्कारों को ग्रहण कर सकते हैं। इस अवसर पर बीके प्रेम, बीके आरती व मीडिया कॉर्डिनेटर बीके धर्मवीर समेत अनेक ब्रह्मावत्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें