फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पांच माह में सूख गए पाम, डिवाइडर की हरी छटा नवीनीकरण से पहले हुई फीकी

Sat, 04 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के बासिया भवन के समीप सूखे पाम के पौधे। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के मुख्य रास्तों के नवीनीकरण से पहले ही डिवाइडर की हरियाली दम तोड़ चुकी है। पांच माह पहले नगर परिषद ने पाम के पेड़ लगाए थे लेकिन उचित रखरखाव न होने के कारण अधिकांश पौधे सूख गए। ढाई करोड़ के बजट से भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग के नवीनीकरण का काम शुरू हो चुका है जबकि रोहतक रोड के नवीनीकरण मसौदे में बदलाव के बाद अब साढ़े चार करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों का दावा है कि खराब पौधों की जगह नवीनीकरण कार्य के दौरान नए पौधे लगाए जाएंगे। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर नगर परिषद सुंदरीकरण और नवीनीकरण का काम करा रही है। बासिया भवन से जूई नहर पुलिया तक के डिवाइडर पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी और डिवाइडर की रेलिंग के बीच फूलदार पौधों से सजावट की जाएगी। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ का नवीनीकरण भी किया जाएगा जिसका काम एजेंसी ने शुरू कर दिया है।
रोहतक रोड के नवीनीकरण कार्य की ड्राइंग दोबारा तैयार की गई है। इसमें जरूरी बदलाव किए गए हैं और कई कार्यों के रेट रिवाइज किए गए हैं। इसके तहत अग्रसेन चौक से हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र तक फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर पर हरियाली का खाका तैयार हुआ है। नगर परिषद ने मसौदे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फुटपाथ के कब्जों से मिलेगी निजात
भिवानी-हांसी मार्ग की फुटपाथ का नवीनीकरण किया जाएगा। इस मार्ग पर ज्यादा अतिक्रमण नहीं है लेकिन फिर भी फुटपाथ पर कब्जों से निजात मिलेगी। यह मार्ग पीडब्ल्यूडी का है लेकिन नवीनीकरण नगर परिषद की तरफ से कराया जा रहा है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी से एनओसी भी ली गई है। फिलहाल स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जा रहा है।

पानी की लीकेज ठीक करने के लिए तोड़ डाली नई सड़क
नगर परिषद मार्ग के नवीनीकरण का काम करा रही है। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बासिया भवन के पास विजय नगर कॉलोनी में दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या समाधान के लिए नई सड़क तोड़ दी। इसके कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही और धूल के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। तोड़ी गई सड़क को मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है।


भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग के सुंदरीकरण का काम शुरू हो चुका है। एजेंसी यहां स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ निर्माण के अलावा वर्क ऑर्डर में अलॉट किए गए कार्यों को कराने में लगी है। हांसी मार्ग पर पाम के पेड़ नगर परिषद के बजट से नहीं बल्कि मेरे निजी बजट से लगवाए गए थे, जो पौधे खराब हो गए हैं उनकी जगह नए पौधे लगवाए जाएंगे। नगर परिषद शहर के मुख्य रास्तों के नवीनीकरण का काम कराएगा जिसकी प्रक्रिया चल रही है। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें