फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लालावास के खेत में मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का बैलून

Wed, 28 May 2025 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लालावास के खेतो में मिला बैलून।
विज्ञापन
जूई (भिवानी)। गांव लालावास के खेत में बुधवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का बैलून मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। लोहारू डीएसपी भारत भूषण, क्राइम सीन टीम व जुई थाना प्रभारी संजय कुमार ने मौका मुआयना किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के फोन से सब फोटो और वीडियो डिलीट कटाई।
विज्ञापन


गांव पोहकरवास के सरपंच धर्मेंद्र शर्मा व सुनील शर्मा सुबह टहलने के लिए निकले थे। उनको रास्ते में पीआईए चांद सितारे छपी एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। उन्होंने इसकी सूचना जुई थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी ने आला अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहारू डीएसपी भारत भूषण फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने आसपास के इलाके में जांच की। उपस्थित भीड़ से भी जानकारी जुटाई। जूई थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की आला अधिकारी जांच कर रहे हैं। एक बैलून मिला है, जिस पर विमान की फोटो, उस पर पीआईए लिखा हुआ है। इसको कब्जे में लिया गया है।
आसमान से एक संदिग्ध वस्तु के खेत में गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो पाकिस्तान एयरलाइंस का बैलून मिला है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भारत भूषण, डीएसपी लोहारू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें