फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सामान्य अस्पताल के आपात विभाग में मरीजों को लगे ऑक्सीजन सिलिंडर खाली होने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सामान्य अस्पताल के आपात विभाग में शुक्रवार दोपहर को अचानक कई मरीजों को लगाए छोटे सिलिंडरों में ऑक्सीजन खत्म हो गई। मरीजों के तीमारदार ऑक्सीजन के दूसरे सिलिंडर लगवाने के लिए इधर उधर भटकते रहे लेकिन काफी देर तक ऑक्सीजन का कोई इंतजाम नहीं हुआ।
विज्ञापन

आपात विभाग में स्ट्रेचर पर ऑक्सीजन के खाली सिलिंडर रखे हुए थे जिन्हें बदलवाने के लिए कभी इधर तो कभी उधर ले जाया जा रहा था। स्ट्रेचर पर खाली सिलिंडर लेकर घूम रहे व्यक्ति से जब पूछा तो उसने बताया कि वह शहर की ही एक कॉलोनी से यहां अपनी 13 साल की बेटी को लेकर आया था। उसकी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हुई है। बेटी को लगातार बी टाइप छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर से ऑक्सीजन चल रही है। शुक्रवार दोपहर को अचानक ही सिलिंडर खाली हो गया। काफी देर से वह ऑक्सीजन के लिए यहां तैनात कर्मचारियों को बोल चुका है मगर कोई व्यवस्था नहीं बन पा रही है। इसी तरह आपात विभाग में दूसरे मरीज को भी प्राइवेट एंबुलेंस से लाया गया उसे गाड़ी में ऑक्सीजन लगी हुई थी मगर यहां पहुंचा तो उसे ऑक्सीजन नहीं मिली।
दरअसल जिला सामान्य अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए सौ बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने के बाद आपात विभाग, आपरेशन थियेटर, नीकू वार्ड के अंदर ऑक्सीजन की पाइपलाइन से सप्लाई बंद कर दी गई है। पाइपलाइन से केवल आइसोलेशन वार्ड को ही ऑक्सीजन सप्लाई हो रहा है जबकि अस्पताल के आपात विभाग में बी टाइप सिलिंडरों के जरिये ही व्यक्तिगत तौर पर मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराई जा रही है मगर आपात विभाग में शुक्रवार को छोटे ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी उस वक्त खली जब कुछ सिलिंडर अचानक खाली हो गए। आपात विभाग में तैनात चिकित्सक भी मरीजों के तीमारदारों की हड़बड़ाहट से वाकिफ थे चिकित्सक भी बार बार कभी इस बेड तो कभी उस बेड पर मरीज की हालत जानने पहुुंच रहे थे।
विज्ञापन

हमारे पास जिला सामान्य अस्पताल में ऑक्सीजन की किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हैं। आपात विभाग के लिए ऑक्सीजन की अलग से व्यवस्था की हुई है। पाइपलाइन से आपात विभाग को ऑक्सीजन सप्लाई वॉल्व में किसी तरह की दिक्कत आने की वजह से बंद है। -डॉ. सपना गहलावत सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें