फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 55 से अधिक लोगों से पूछताछ 30 किमी. दायरे में खंगाली फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में सीबीआई ने करीब नौ माह की जांच के दौरान घटनास्थल से लेकर कॉलेज और सिंघानी गांव के आसपास 25 से 30 किलोमीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मामले से जुड़े 55 से अधिक लोगों को पूछताछ और जांच के दायरे में शामिल किया गया था। इसके बावजूद जांच हरियाणा पुलिस के प्रारंभिक आकलन आत्महत्या से आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट 15 अगस्त 2025 को आई जिसमें तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या करने और शव को खुर्द-बुर्द करने की बातें सामने आईं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के साक्ष्य नहीं मिलने के बाद पुलिस ने 19 अगस्त 2025 को मनीषा द्वारा आत्महत्या करने का खुलासा किया। तीन सितंबर 2025 को पहली बार सीबीआई की टीम भिवानी पहुंची । करीब नौ माह में सीबीआई की टीम पांच से छह बार दिल्ली से भिवानी आई। मामले से जुड़े लोगों से बार-बार पूछताछ की गई।
इस बीच हत्या से जुड़े तथ्यों को लेकर सीबीआई ने मनीषा के परिजनों को कभी कोई संकेत नहीं दिया। सुसाइड नोट मिलने और कीटनाशक से मौत के संबंध में रोहतक पीजीआई व दिल्ली एम्स की रिपोर्ट का दोबारा आकलन किया गया। मनीषा के मोबाइल डाटा की रिपोर्ट भी सीबीआई ने दिल्ली से दोबारा मंगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने जांच के दौरान जिन तथ्यों को नहीं खंगाला था सीबीआई ने उन्हें भी जांच में शामिल किया और फॉरेंसिक विश्लेषण कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें