फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव तिगड़ाना को हांसी जिले में शामिल करने का विरोध हुआ तेज, संघर्ष समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तिगड़ाना के लोगों ने गांव को हांसी जिले में शामिल करने की योजना का विरोध किया है। उन्होंने बैठक कर संघर्ष की रणनीति बनाई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तिगड़ाना भिवानी मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर दूर है, जबकि हांसी की दूरी 43 किलोमीटर है। ऐसे में उन्हें अपने काम के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति ने तिगड़ाना संघर्ष समिति का गठन किया, ताकि तिगड़ाना को भिवानी जिला का ही हिस्सा बने रहने देने की मांग को जोर-शोर से उठाया जा सके।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता युधिष्ठिर ने की। नवीन तंवर ठेकेदार ने बताया कि तिगड़ाना संघर्ष समिति का संयोजक कर्मबीर तंवर को नियुक्त किया गया। इसके अलावा सरपंच सुरेंद्र कुमार को अध्यक्ष, पूर्व सरपंच प्रदीप को कार्यकारी अध्यक्ष, रविंद्र को कोषाध्यक्ष राजेश प्रधान व परमजीत मड्डू को को महासचिव, धीरज तंवर, नेत्रपाल तंवर पूर्व सरपंच, सीताराम शर्मा चेयरमैन ब्लॉक समिति, दीपा प्रधान को उपाध्यक्ष, कंवर सिंह को सचिव, अधिवक्ता जोनपाल को कानूनी सलाहकार प्रमुख, नवीन तंवर को प्रचार प्रमुख नियुक्त किया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 61 सदस्यों को संघर्ष समिति में शामिल किया गया।
कर्मबीर तंवर व जिला प्रधान सरपंच सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गांव तिगड़ाना को हांसी में शामिल करने से ग्रामीणों की आर्थिक व अन्य परेशानियां बढ़ेगी। इस अवसर पर रतिपाल तंवर, रविंद्र तंवर, अनिल परमार, भोमराज, कर्मबीर दहिया, सतबीर दहिया, नवीन अधिवक्ता, सुरेंद्र पंच, रमेश सोनी, किस्मत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें