फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कपास पर आयात ड्यूटी खत्म करने का विरोध

Thu, 28 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। सरकार द्वारा कपास पर आयात ड्यूटी खत्म किए जाने के फैसले का किसानों ने जोरदार विरोध किया है। किसानों का कहना है कि इस कदम से कपास उत्पादक किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। विदेशी कपास आयात फ्री होने से देश में कपास की मांग टूट जाएगी और बाजार में रेटों में भारी गिरावट आना तय है। किसानों ने सरकार से तुरंत प्रभाव से यह निर्णय वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन


किसान नेता महावीर चहल गोकलपुरा ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने कपास के आयात पर लगी कस्टम ड्यूटी खत्म करने का एलान किया है। इससे बड़े मिल मालिक विदेशी कपास का स्टॉक कर लेंगे जबकि इस समय देश के किसान की फसल खेतों में खड़ी है। ऐसे में जब तक किसान की फसल बाजार में पहुंचेगी, उससे पहले ही कपास की मांग खत्म हो जाएगी और किसान को उचित भाव नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कपास उत्पादक किसान पहले से ही संकटों से जूझ रहे हैं। कभी उन्हें नकली बीज मिला, तो कभी नकली खाद से आर्थिक चोट लगी। इसके बाद कीटों के हमले और नकली दवाइयों से भी किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब सरकार ने विदेशी आयात पर ड्यूटी हटाने का फैसला लेकर किसान की बर्बादी तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें