फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऑपरेशन कक्ष तैयार, 15 दिन में मिलने लगेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन में 15 दिन बाद ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो जाएगी। भवन में ऑपरेशन कक्ष तैयार कर मशीनें लगाने का कार्य चल रहा है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में माइनर ऑपरेशन किए जा रहे हैं। कूल्हा और घुटना बदलने की सुविधा अभी तक नहीं है।
विज्ञापन

इस कारण जिले के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को नजदीकी शहरों में जाकर ऑपरेशन करवाने पड़ रहे हैं। आयुष्मान सुविधा के तहत 11 प्रकार के ऑपरेशन बंद करने से मरीजों को और भी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। निजी अस्पतालों में ऑपरेशन सुविधा बंद होने के कारण अब मरीज सरकारी अस्पतालों से ही उम्मीद लगा रहे हैं। लेकिन शहर के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में फिलहाल कूल्हा और घुटना बदलने की सुविधा नहीं है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में पांच आर्थोपेडिक सर्जन हैं। इसके अलावा जनरल सर्जन भी कार्यरत हैं। हाल ही में मेडिकल कॉलेज शुरू होने के कारण अभी ऑपरेशन कक्ष तैयार किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी माह से ये सुविधा भी मेडिकल कॉलेज में शुरू हो जाएंगी।
-
इन बीमारियों का इलाज किया गया बंद

- कूल्हा बदलना

- घुटना बदलना
- हर्निया

- कान का पर्दा का इलाज

- बवासीर
- अपेंडिक्स
- टॅान्सिल
- गले का लग जाना
- बवासीर का इलाज

- अंडकोष में पानी का भर जाना

- यूरिनल खतना

क्यों बन रही है समस्या

हरियाणा में आयुष्मान भारत और चिरायु हरियाणा योजना के तहत 11 गंभीर बीमारियों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में बंद कर दिया गया है। कूल्हा, घुटना बदलना, हर्निया जैसे ऑपरेशन फिलहाल सरकारी अस्पतालों में ही किए जाएंगे। मरीजों को अब ये ऑपरेशन सरकारी अस्पतालों में ही करवाने होंगे। फिलहाल निजी अस्पतालों से ऑप्रेशन करवाने पर दो से तीन लाख रुपये खर्च आ रहा है। इस कारण सरकारी अस्पताल ही एकमात्र विकल्प निकल कर सामने आ रहा है।
विज्ञापन


::::::::::::
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन में ऑपरेशन कक्ष लगभग तैयार हैं। मशीनों को लगाया जा रहा है। अगले 15 दिनों में मेडिकल कॉलेज में ऑप्रेशन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके बाद जिले के मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

डॉ. राजेश, प्रभारी मेडिकल कॉलेज भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें