फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के लिए ऑनलाइन फार्म 16 से भरे जाएंगे

Sat, 14 Sep 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा ओपन स्कूल की सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी (फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च 2025 के लिए आवेदन फार्म भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर 16 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि जो परीक्षार्थी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (ओपन स्कूल) परीक्षा (फ्रैश कैटेगरी) के लिए आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे परीक्षार्थी सेकेंडरी परीक्षा के लिए 1,200 रुपये तथा सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 1,250 रुपये निर्धारित शुल्क के साथ 16 सितंबर से 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद परीक्षार्थी 100 रुपये लेट फीस सहित 16 अक्तूबर से 15 नवम्बर तक 300 रुपये सहित 16 नवम्बर से 10 दिसम्बर और 1,000 रुपये सहित 11 से 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (फ्रैश कैटेगरी) की प्रायोगिक परीक्षा के लिए 100 रुपये प्रति प्रायोगिक विषय परीक्षा शुल्क देय होगा। इसके अतिरिक्त सीनियर सेकेंडरी अतिरिक्त विषय की परीक्षा हेतु 200 रुपये प्रति विषय शुल्क अलग से देय होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय केवल अपना, माता-पिता या भाई-बहन का ही मोबाइल नंबर दर्ज करें। ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश/पूर्ण जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें