भिवानी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन विभाग की ओर से अब तक न तो आवेदन की अंतिम तिथि बताई गई है और न ही काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया गया है। इस कारण विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
हालांकि विभाग द्वारा जारी पत्र में पीजी कोर्सों के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण 11 जुलाई से आरंभ बताया गया है लेकिन यह पत्र 16 जुलाई को जारी हुआ दर्शाया गया है। ऐसे में नोडल अधिकारी भी स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अभाव में असमंजस में हैं। बावजूद इसके विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रदीप सिलवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि आवेदन तो शुरू हो गए हैं लेकिन पत्र में अंतिम तिथि और काउंसिलिंग शेड्यूल नहीं दर्शाया गया है जिससे छात्रों में भ्रम है। इस बार पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) अनिवार्य रहेगा। आवेदकों की पारिवारिक आय इसी पोर्टल से सत्यापित की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी।
महाविद्यालयों में पीजी कोर्सों की सीटों का ब्योरा
एमएनएस राजकीय महाविद्यालय, भिवानी
एमए अर्थशास्त्र - 40
एमए अंग्रेजी - 40
एमए भूगोल - 40
एमए इतिहास - 40
एमए राजनीति विज्ञान - 40
एमए मनोविज्ञान - 40
एमकॉम - 40
एमएससी रसायन विज्ञान - 40
पीजीडी गाइडेंस एंड काउंसलिंग - 20
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय:
एमकॉम - 40
एमएससी कंप्यूटर साइंस - 50
एमएससी फिजिक्स - 40
पीजीडीसीए - 20
वैश्य महाविद्यालय, भिवानी
एमए हिंदी - 60
एमकॉम - 40
एमएससी रसायन शास्त्र - 40
एमएससी फिजिक्स - 40
एमए इतिहास - 40
एमएससी गणित - 100
एमएससी कंप्यूटर साइंस - 30
पीजीडीसीए - 30
आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी
(सभी एसएफएस)
एमए अंग्रेजी - 40
एमए अर्थशास्त्र - 40
एमए इतिहास - 40
एमए राजनीति विज्ञान - 40
एमकॉम - 40
एमएससी गणित - 80
एमएससी फिजिक्स - 40
एमएससी रसायन विज्ञान - 40