फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दसवीं और बारहवीं की जून-जुलाई-2024 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से आरंभ

Thu, 16 May 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जाने के बाद अब जून-जुलाई 2024 में ली जाने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा मार्च-2024 में जो परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे सके अथवा जिनका परिणाम कम्पार्टमेंट घोषित हुआ है, या जो परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है, वे आशिंक, पूर्ण विषयों की जून में परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह सेकेंडरी के जिन परीक्षार्थियों का परिणाम अनुतीर्ण घोषित हुआ है वे फ्रैश श्रेणी में बतौर स्वयंपाठी परीक्षार्थी जून-जुलाई-2024 की परीक्षा में शामिल हो सकते है। उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) की केवल कम्पार्टमेंट एक दिवसीय पूरक परीक्षा जुलाई-2024 के लिए परीक्षार्थी 16 मई से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सेकेंडरी, सेकेंडरी सह-पूर्व मध्यमा एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा जून-जुलाई-2024 के लिए परीक्षार्थी बिना विलम्ब शुल्क 900 रुपये के साथ पंजीकरण 16 से 26 मई तक कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण 27 से 31 मई रहेगी। इसी प्रकार 300 रुपये विलंब शुल्क सहित पंजीकरण एक जून से पांच जून और 1000 रुपये विलम्ब शुल्क सहित पंजीकरण छह से 10 जून तक करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें