भिवानी। पेरिस ओलंपिक कोटा के लिए खिलाड़ियों में बदलाव हुआ है। ओलंपिक कोटा प्राप्त कर चुकी रोहतक की मुक्केबाज प्रवीन हुड्डा को नाडा की मेल का जवाब समय पर न देने के कारण नाडा ने उन पर डेढ़ साल के लिए पाबंदी लगा दिया है। इससे उनके भार वर्ग में महिला वर्ग का ओलंपिक कोटा खाली हो गया है। उनके भार वर्ग में ओलंपिक कोटे के लिए भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया थाईलैंड जाएंगी।
प्रवीन हुड्डा का कोटा बैन होने के बाद अब भारतीय महिला मुक्केबाजी वर्ग में चार की जगह तीन मुक्केबाजों का ही कोटा रह गया है। मुक्केबाजी खेल कोच के अनुसार ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के बाद नाडा की ओर से खिलाड़ियों से मेल या मोबाइल से संपर्क करके खिलाड़ी की मौजूदा लोकेशन पूछी जाती है। इसके जवाब में खिलाड़ी को यह बताना होता है कि वह कहां रहेगा और कहां अभ्यास कर रहा है।
प्रवीन हुड्डा की ओर से समय पर जवाब न देने के कारण नाडा ने अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए उस पर डेढ़ साल के लिए बैन लगा दिया है। इसके बाद 57 किलो भार वर्ग खाली हो गया है। इससे भारतीय महिला मुक्केबाजी वर्ग में चार की जगह तीन मुक्केबाजों का ही कोटा रह गया है। अब प्रवीन की जगह भिवानी की महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ओलंपिक कोटा पाने के लिए थाईलैंड जाएंगी। जिसके लिए जल्द ही लिखित में अधिसूचना जारी की जाएगी। जैस्मिन फिलहाल भिवानी में ही पेरिस ओलंपिक कोटा पाने के लिए पसीना बहा रही हैं। -
इन तीन महिला मुक्केबाजों का बचा है ओलंपिक कोटा
मुक्केबाज स्थान भार वर्ग
प्रीति पंवार भिवानी 54 किलो
लवलीना असम 75 किलो
निखिल जरीन तेलंगाना 50 किलो
फेडरेशन की तरफ से अभी तक हमारे पास कोई सूचना नहीं आई है। अगले तीन चार दिनों में सूचना आने की संभावना है। सूचना आने के बाद थाईलैंड में होने वाले ओलंपिक क्वालिफाइंग मुकाबलों के लिए जैस्मिन को भेजा जाएगा।
- संदीप, कोच जैस्मिन लंबोरिया।