भिवानी। वैश्य महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की ओर से महाविद्यालय सभागार में एनसीसी कैडेट्स के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान, ब्रिगेडियर सतीश सांगवान और ब्रिगेडियर संजय सांगवान ने शिरकत की।
लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान ने एसएसबी के इंटरव्यू साक्षात्कार की बारीकियों से एनसीसी कैडेट्स को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि हमें साक्षात्कार में हमेशा सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए। दृढ़ निश्चय सच्ची लगन और मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को सेना में कॅरिअर की बारीकियों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर रोहतक के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरदीप सिंह बर्न ने शिरकत की। उन्होंने कहा एनसीसी का उद्देश्य भारतीय सेना के लिए सैनिक तैयार करना भर नहीं है, बल्कि एनसीसी का मूल उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। उनका क्षेत्र फिर चाहे व्यापार हो, समाज हो अथवा राजनीति हो।
कमान अधिकारी कर्नल रणधीर सिंह ने एनसीसी को विश्वविद्यालय स्तर पर पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता बताई। कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान, ब्रिगेडियर सतीश सांगवान और ब्रिगेडियर संजय सांगवान, महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल, एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. अनिल तंवर, लेफ्टिनेंट डॉ. रीना द्वारा किया गया।
प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल ने कहा कि इस तरह के सेमिनार कैडेट्स के लिए एक प्रेरणा स्रोत का कार्य करते हैं। शिक्षक वर्ग को चाहिए कि वो अपने छात्र छात्राओं के लिए समय-समय पर ऐसे सेमिनार आयोजित करवाते रहे। इस अवसर पर कर्नल रंजीत सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल कुट्टी सूबेदार मेजर, राजेश ठाकुर, सूबेदार शीशराम, प्रोफेसर मनीष कुमार, डॉ इंदु, कैप्टन अशोक कुमार, कैप्टन विपिन कुमार, लेफ्टिनेंट सनी पानू फर्स्ट ऑफिसर उपस्थित रहे।