भिवानी। थाना सदर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अलमारी से आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 12700 रुपये भी बरामद किए। पुलिस को दी शिकायत में गांव कलिंगा निवासी राजकरण ने बताया था कि 26 मई को उसके घर से चोर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। इस संदर्भ में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस के एचसी प्रवीण कुमार ने चोरी के इस मामले में एक आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। आरोपी की पहचान गांव कलिंगा निवासी रोहित के रूप में हुई। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार में भेज दिया।