भिवानी। थाना सिवानी पुलिस ने सिरसा पुलिस के उद्घोषित आरोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दोनों से दो अवैध पिस्तौल व छह कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी पर हत्या, जान से मारने का प्रयास, लड़ाई-झगड़ों सहित कई मामले दर्ज हैं। सिवानी थाना एसएचओ कुलदीप कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर जिला सिरसा के उद्घोषित आरोपी को उसके साथी के साथ सिवानी के अग्नि दमकल केंद्र के सामने से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वाल्मीकि चौक सिरसा निवासी अर्जुन उर्फ गोरु व सिवानी के वार्ड 12 निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों से 315 बोर के दो पिस्तौल व 6 कारतूस भी मिले हैं।
आरोपी अर्जुन हत्या मामले में नामजद है। उस पर 19 मार्च 2018 को मारपीट, हत्या का केस दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर आया था। उसे 22 नवंबर 2021 को दोषी करार दिया गया था। आरोपी मौका पाकर अदालत से भाग गया था। जिसे उद्घोषित आरोपी घोषित किया गया था। उस पर 27 जनवरी 2020 में भी सिविल लाइन थाना सिरसा में मारपीट का मामला दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।